एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मारी। कार की टक्कर से टेंपो पलट कर दूर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। टेंपो में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं है, साथ ही यह पूरा हादसा एक वाहन में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया।

यह हादसा हरिद्वार से दूधाधारी फ्लाईओवर का है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार के टेंपो को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो को टक्कर मरी और मौके से कार चालक तेजी से कार भागकर गायब हो गया। हादसे में टेंपो पलट गया।

गैरसैंण: वर्कशॉप में लगी भीषण आग से तीन कारें जलकर हुई खाक, गैराज मालिक का लाखों का नुक्सान

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 11 जून का है, इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच जाती है। टेंपो पलटता देख राहगीर रुक कर मदद करते हैं, लेकिन कार चालक रोक कर मदद करने की बजाय कार लेकर फरार हो जाता है। गनीमत रही कि टेंपो में सवार कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यह हादसा पीछे से आ रहे वाहन में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है।

Rishikesh: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले मेंदो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर भड़के हिंदू संगठन

सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष ने बताया कि हालांकि, मामले में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस की ओर से वीडियो का संज्ञान लेते हुए टेंपो चालक को बुलाया है। जबकि, टक्कर मारने वाली कार की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही इसमें कामयाबी मिल जाएगी। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। थोड़ी बहुत चोटें अंदर बैठे यात्रियों को आई थी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *