ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय छह पर्यटक गंगा नदी में डूब गए, जिसमें से एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। 

गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। वहीं, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते छह पर्यटक गंगा नदी में बह गए। जबकि गंगा में डूब रहे चार पर्यटकों को राफ्टिंग गाइड ने किसी तरह गंगा से बाहर निकाल लिया गया है। जिसमे एक युवक व एक युवती तेज बहाव में बह गए। घाटों पर गंगा में लोगों के डूबने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Haldwani: अमेरिका जेल में बंद ड्रग्स सौदागर के घर ED की छापेमारी

लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। घटनास्थल पर दो पर्यटकों ने पुलिस और एसडीआरएफ को बताया कि वह आठ लोग मिलकर लक्ष्मण झूला घूमने आए थे। नहाने के दौरान उनके 6 साथी गंगा में अचानक डूबने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार पर्यटकों को राफ्टिंग गाइड ने किसी तरह गंगा से बाहर निकाल लिया गया है। जिसमे एक युवक व एक युवती दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

 

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *