जम्मू-कश्मीर से दुःखद हादसे की खबर सामने आई है। रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सैन्य वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 3 जवान बलिदान हो गए।

जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना का एक वाहन लगभग 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 जवान बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सिपाही सुजीत कुमार और सिपाही मान बहादुर के रूप में हुई है। सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वैदिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ खुले श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंजा धाम

एक अधिकारी ने बताया, “आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया. तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई. बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया.”

इस दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया। सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *